विदेश

सस्ते सोलर पैनल का कमाल, पड़ोसी देश में क्यों उड़ी बिजली कंपनियों की नींद?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सस्ते सोलर पैनल का कमाल, पड़ोसी देश में क्यों उड़ी बिजली कंपनियों की नींद?

आजकल लोग बिजली बिल को कम करने के लिए सोलर पैनल लगवा रहे हैं, ताकि घर की जरूरत की बिजली खुद सोलर पैनल से पैदा हो सके.

लेकिन अब इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोलर पैनल का इस्तेमाल इतनी तेजी से बढ़ा है कि अब वहां पर केवल लोग अपने घरों में सोलर पैनल नहीं लगवा रहे हैं, बल्कि अब शादी में दहेज में भी सोलर पैनल दिए जा रहे हैं.

ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान में सोलर को लेकर इतना रुझान कैसे बढ़ गया है?

सोलर की तरफ रुख कर रहे हैं लोग

जानने वाली बात ये है कि सोलर पैनल का इस्तेमाल पाकिस्तान में इतनी तेजी से कैसे बढ़ा?

तो जान लें कि पाकिस्तान में ग्रिड से भेजी जाने वाली बिजली महंगी हो गई है और बिजली की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों की वजह से भी लोगों ने सोलर पैनल लगवाना फायदेमंद समझा है.

खास बात तो ये है कि पाकिस्तान में सोलर पैनल की कीमत कम होने की वजह से भी लोग पैनल लगवाने की तरफ रुख कर रहे हैं.

चीन से सस्ते में आए सोलर पैनल

बता दें कि पाकिस्तान में चीन से बड़ी संख्या में सस्ते सोलर पैनल आए हैं, जिसकी वजह से पाकिस्तान में सोलर पैनल की कीमत में कमी देखने को मिली है.

यही कारण है कि पहले के मुकाबले सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ है.

लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर सोलर पैनल के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली कंपनियों की चिंता क्यों बढ़ गई है?

बिजली कंपनियों की चिंता क्यों बढ़ी?

सस्ते सोलर पैनल होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग सोलर पैनल लगवा रहे हैं.

खास बात तो ये है कि लोग केवल घरों में ही नहीं, बल्कि खेत और दुकान जैसी जगहों पर भी सोलर पैनल लगवा रहे हैं.

ग्रिड से मिलने वाली बिजली महंगी है तो सोलर पैनल लगवाने से बिजली की जरूरत का कुछ हिस्सा पैनल से जनरेट हो रहा है.

इसकी वजह से ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम हो रही है.

यानी बिजली कंपनियों की चिंता इसलिए बढ़ी, क्योंकि पहले जो बिजली लोग बिजली कंपनियों से खरीद रहे थे, वहीं बिजली महंगी होने के बाद अब लोग सस्ते

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।