व्यापार

सात दिवसीय जेसीआई एक्सपो उत्सव व्यापार मेले का भव्य समापन, करीब 7 लाख लोग एक्सपो में हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सात दिवसीय जेसीआई एक्सपो उत्सव व्यापार मेले का भव्य समापन, करीब 7 लाख लोग एक्सपो में हुए शामिल

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29वें एक्सपो उत्सव का समापन, करीब 400 स्टॉल वाले मेले में लगभग 7 लाख लोगों ने लिया हिस्सा, आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए रांचीवासियों का जताया आभार।

Short Headline: सात दिवसीय जेसीआई एक्सपो उत्सव व्यापार मेले का भव्य समापन, करीब 7 लाख लोग एक्सपो में हुए शामिल

07 अक्टूबर, रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक्सपो उत्सव का भव्य समापन हुआ। जेसीआई रांची की ओर से आयोजित इस व्यापार मेले के 29वें संस्करण को रांची का त्योहार भी कहा जाता है। देश-विदेश के विभिन्न शहरों से आए करीब 400 स्टॉल्स में लोगों ने खरीदारी और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाया।

आयोजकों ने बताया कि इस बार लगभग 7 लाख लोग एक्सपो के साक्षी बने। समापन समारोह में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत अन आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एक्सपो को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों और सहयोगी संस्थानों को सम्मानित किया गया। एक्सपो रतन सम्मान जेसी दीपक पटेल को, एक्सपो भूषण सम्मान जेसी ऋषभ जैन और जेसी अनिमेष निखिल को, जबकि एक्सपो पद्म भूषण सम्मान जेसी ऋषभ अग्रवाल, जेसी देवेश जैन और जेसी सन्नी केडिया को प्रदान किया गया।

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने कहा कि रांचीवासियों ने मेले को भरपूर प्यार और सराहना दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सभी हैंगर्स और एम्यूजमेंट पार्क को पहले से बड़ा किया गया था तथा पहली बार एक्सपो टैंक और भजन जैमिंग जैसे आयोजन भी किए गए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग के लिए आभार जताया।

समापन समारोह में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों और विभिन्न पार्टनर ब्रांड्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने रांचीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष फिर मिलने का संदेश दिया।

बाइट- सीए प्रशांत पाटोदिया, चीफ कोऑर्डिनेटर, जेसीआई एक्सपो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29वें जेसीआई एक्सपो उत्सव का भव्य समापन हुआ, जहाँ लगभग 400 स्टॉल वाले व्यापार मेले में 7 लाख से अधिक लोग भाग लेकर खरीद-फरोख्त और नेटवर्किंग का लाभ उठाया। यह विषय स्थानीय उद्योगों और छोटे व्यापारियों के लिए एक मंच है, जहाँ वे अपने उत्पादों को व्यापक दर्शकों तक पहुँचाते हैं। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह रांची की आर्थिक सक्रियता और व्यापारिक विकास को दर्शाती है, साथ ही शहर की सांस्कृतिक और आर्थिक गतिशीलता को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि इससे रोजगार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।