राज्य

सतना: कृपालपुर में 'सेवा संकल्प यात्रा' का भव्य स्वागत, शहीद पार्क में हुआ स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सतना: कृपालपुर में 'सेवा संकल्प यात्रा' का भव्य स्वागत, शहीद पार्क में हुआ स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण

वाराणसी से बड़नगर तक की यात्रा पर निकली 'सेवा संकल्प यात्रा' के सतना शहर की सीमा में कृपालपुर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इसका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा और सतना सांसद श्री गणेश सिंह कृपालपुर स्थित शहीद पद्मधर पार्क पहुंचे।

यहां उन्होंने सबसे पहले अमर शहीद पद्मधर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए शहीद पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया और वृक्षारोपण किया गया। यात्रा में शामिल सेवा इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

इस दौरान महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, सोहावल जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, नरेन्द्र त्रिपाठी सहित कई अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में यात्रा सेवक उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।