राज्य

सतना- मैहर में नवरात्रि मेले को लेकर रेलवे अलर्ट, क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सतना- मैहर में नवरात्रि मेले को लेकर रेलवे अलर्ट, क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

मैहर। शारदेय नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने मैहर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के सतना क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने पांच सदस्यीय दल के साथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने आरपीएफ टीआई एसपी सिंह से चर्चा कर मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए यात्रियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने तीनों प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और वाटर कूलर की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि मेले के दौरान स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

लिफ्ट और एस्केलेटर के संचालन की जांच

निरीक्षण के दौरान लिफ्ट और एस्केलेटर के संचालन की स्थिति भी देखी गई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

खाद्य स्टॉलों पर सामग्री की गुणवत्ता जांची

रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर संचालित खाद्य स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसकी एक्सपायरी तारीख की जांच की गई। अधिकारियों ने स्टॉल संचालकों को यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर सहित रेलवे के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बाइट – नरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक

------

मैहर में नवरात्रि मेले को लेकर रेलवे ने परखी तैयारियां

क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने तीनों प्लेटफॉर्म का किया निरीक्षण

यात्रियों की सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

लिफ्ट, एस्केलेटर और बैठने की सुविधाओं का लिया जायजा

खाद्य स्टॉलों पर गुणवत्ता और एक्सपायरी तारीख की जांच

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सतना-मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशन पर सुरक्षा और सुविधाओं का निरीक्षण किया। यह कदम रेलवे के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़े मेले में यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करना अनिवार्य है। क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने प्लेटफॉर्म और टिकटिंग क्षेत्र का जायजा लिया, जिससे यात्रियों को तेज़ और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। इस निरीक्षण से आम जनता को बेहतर सुविधाएँ, सुव्यवस्थित टिकटिंग और आपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।