राज्य

सतना- निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 29 अगस्त तक विशेष शिविर

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवार के पात्र सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संजीवनी हॉस्पिटल, कामता टोला सतना में विशेष शिविर आयोजित किया गया है, जो 29 अगस्त तक चलेगा।

सहायक श्रमायुक्त ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर स्वयं और परिवार के पात्र सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं। विशेष रूप से अस्पताल के आसपास रहने वाले श्रमिकों से समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।