सतना- सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में जिला विकास पुस्तिका का हुआ वितरण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सतना बी टी आई मैदान में आज बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमें सेवा ज्योति यात्रा के सतना जिले के कार्यक्रम में जिला विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। जिसमें आज सतना के बीटीआई मैदान में आयोजित जिला स्तरीय “विकसित भारत संकल्प सभा” में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली जुड़कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि,गणमान्य जन,जिले के नागरिक तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे।