खेल

सतना- सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढना जरूरी है : राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सतना- सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढना जरूरी है : राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी

प्रतियोगिता में राज्य के 9 संभागों के 14 से 17 आयु वर्ग के बालक-बालिकायें हिस्सा ले रहे हैं। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रतिमा बागरी ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी खिलाडी जीतने का उद्देश्य लेकर सतना आये हैं।

खेल में हारने वाला खिलाडी सीख कर आगे बढता है और एक बडा मुकाम हासिल करता है। उन्होंने सभी संभागों से आये खिलाडियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि खेल के मैदान में खिलाडी भावना का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करे। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ हर दिन उत्कृष्ट खेल दिखाकर अपना लक्ष्य प्राप्त करें।

राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में हमारा भी योगदान रहे। जीवन में स्वच्छता और अनुशासन का विशेष महत्व है।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुत दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही छात्र-छात्राओं के सजे बैंड दल ने मनमोहक प्रस्तुति से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने खिलाडी को खेल मशाल प्रज्जवलित कर सौपी। उन्होंने खेल का ध्वज आरोहित कर खिलाडियों को शपथ दिलाई। राज्यमंत्री द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (नेट बॉल) के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम में अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।