सत्ता का रॉयल चेहरा, बयान का बवंडर, क्यों कुंवर विजय शाह के लिए ढाल बनी पूरी एमपी कैबिनेट?

Kunwar Vijay Shah: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने की वजह से कुंवर विजय शाह चर्चा में आए थे. इसके बाद एमपी हाईकोर्ट ने उन पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था और उन्होंने माफी भी मांग ली थी. अब मध्य प्रदेश की पूरी कैबिनेट उनके समर्थन में खड़ी हो गई.
बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में एसआईटी की रिपोर्ट पर कुंवर विजय ने सफाई दी. इसके बाद कैबिनेट ने तय किया कि उन पर केस चलाने की मंजूरी ना दी जाए. आइए जानते हैं कि कुंवर विजय शाह कौन हैं. इसके अलावा बीजेपी उनके लिए ढाल क्यों बनी है?
📡 स्रोत: News18 Hindi MP