सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, पहली बार जीता चाइना मास्टर्स
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 07, नई दिल्ली: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार बैडमिंटन जोड़ी ने चाइना मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी को तीन गेम तक चले मुकाबले में शिकस्त दी। सात्विक और चिराग ने मुकाबला 11-21, 21-13, 21-17 से अपने नाम किया।
मुकाबले के पहले गेम में 11-21 से पिछड़ने के बाद चिराग-सात्विक की जोड़ी ने शानदार वापसी की और अगले दोनो गेम्स को अपने नाम करते हुए पहली बार चाइना मास्टर्स के खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले चिराग-सात्विक की जोड़ी 2023 और 2025 के फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनों ही मौकों पर उन्हें उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा था।।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत की बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जो सुपर 750 टूर्नामेंट का पहला भारतीय विजेता बनाती है। यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत हुई है। चाइना के प्रमुख खिलाड़ियों को हराकर यह जीत दर्शाती है कि भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर बराबर खड़े हैं। इस जीत से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और देश में बैडमिंटन के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे खेल के विकास