सत्य निकेतन हादसा: मकान मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 07, नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को गिरी इमारत के मालिक को पुलिस ने हिरासत में लियाा है। पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा है। मामले में आगे की जांच जारी है। हादसे के बाद से ही हरिराम फरार था। दिल्ली पुलिस ने हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई थी।सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद से ही हरिराम गुप्ता को ढूंढ रही थी।
लेकिन हरिराम पुलिस से छिपता फिर रहा था. हादसे के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने उसके आवास पर दबिश दी थी, लेकिन वो वहां नहीं मिला। पुलिस को शक था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिराम किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपा हुआ है. इसीलिए पुलिस ने उसके कई करीबियों और सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की।
आखिरकार ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ लिया।
फोटो- सत्य निकेतन का मालिक हरिराम
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सत्य निकेतन के हादसे से यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा नियमों का पालन न करने से न केवल जीवन का खतरा बढ़ता है, बल्कि समाज में विश्वास भी टूटता है। हमें इमारतों की नियमित जाँच, निर्माण मानकों का कड़ाई से पालन और जिम्मेदार मालिकाना हक की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। आपसी संवाद और कानूनी मार्ग से विवादों का समाधान करना, न कि हिंसा से। इस दुखद घटना से सीख लेकर, हम सभी को मिलकर सुरक्षित, जिम्मेदार और सहानुभूतिपूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए।