राजनीति

सत्यनारायण खटीक ने कोटरा व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सत्यनारायण खटीक ने कोटरा व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

भोपाल। कोटरा व्यापारी संघ के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जय मां कालका फोटो स्टूडियो के प्रोपराइटर सत्यनारायण खटीक ने संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश खत्रकर, उपाध्यक्ष जीतू (जय किशन), कोषाध्यक्ष रिकू सहवानी, सचिव श्याम आसुदानी, नवीन पाटीदार एवं सह सचिव तरुण तलरेजा का पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सत्यनारायण खटीक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी संघ के नए नेतृत्व में कोटरा क्षेत्र के व्यापारियों के हित में कार्य होंगे और व्यापारियों की एकता को मजबूती मिलेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी व्यापारियों के प्रति धन्यवाद जताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सत्यनारायण खटीक ने कोटरा व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया, जो व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस आयोजन से संघ की नई दिशा और नेतृत्व के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगी। जनता को यह देखकर प्रोत्साहन मिलेगा कि स्थानीय व्यापारिक संगठनों में सक्रिय भागीदारी और सम्मान के माहौल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आर्थिक विकास और सामाजिक एकजुटता में योगदान होगा।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।