सत्येंद्र एस. लोहिया ने तीसरी बार पार किया इंग्लिश चैनल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक और पद्मश्री से सम्मानित सत्येंद्र एस. लोहिया ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यूके के डोवर से फ्रांस तक 36 किलोमीटर लंबे इंग्लिश चैनल को तीसरी बार सफलतापूर्वक पार किया। सत्येंद्र एस. लोहिया और उनकी टीम ने करीब 21 घंटे 20 मिनट की कठिन तैराकी को तिरंगे के साथ पूरा किया।
उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि भारतीय पैरा तैराकों ने इस उपलब्धि के जरिए मध्य प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।मुख्यमंत्री ने सत्येंद्र एस. लोहिया की सफलता को देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।