सऊदी अरब में हमलों को लेकर भारत ने कड़ी निंदा की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 22, नई दिल्ली: सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर भारत ने कड़ी निंदा की है। किंग फहद अंतरराष्ट्रीय और सऊदी अरामको के शबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमलों में नागरिक घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दम्मम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
इसके अलावा, शबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में भी एक अन्य भारतीय नागरिक घायल हुआ है। सरकार ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायल नागरिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।
भारत ने स्पष्ट किया है कि नागरिक और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।
फोटो- दूतावास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्तिसोर्स- एक्स (India in Saudi Arabia)