विदेश

सऊदी अरब में हूति हमलों की भारत ने निंदा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सऊदी अरब में हूति हमलों की भारत ने निंदा की

सितंबर 09, नई दिल्ली: भारत ने सऊदी अरब में हुए हूति हमलों की निंदा की है। भारत ने खास तौर पर नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने को लेकर चिंता जताई और ऐसे हमलों को अस्वीकार्य बताया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडियो एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों से बाब-अल-मंदेब में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरा पैदा होता है और ऐसे हमले स्वीकार्य नहीं हैं। (Source: @MEAIndia)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।