सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, 13 नागरिक घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 15, नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब में ताजा हमले में 13 नागरिक घायल हो गए। हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खमीस मुशैत, अबहा और ताइफ शहरों में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में सात घरों और दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने इसकी जानकारी दी। यह गठबंधन ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले हूतियों ने लाल सागर के करीब दो रणनीतिक द्वीपों ग्रेटर हनीश और लेसर हनीश पर कब्ज़ा कर लिया है।वहीं, पिछले सप्ताह हुए हमले में क्षतिग्रस्त हुई सऊदी अरब की एक महत्वपूर्ण तेल पाइपलाइन की मरम्मत में तीन से पांच सप्ताह का समय लग सकता है।
क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान पाइपलाइन का ज्यादातर हिस्सा बंद रहेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर किया गया यह बड़ा हमला मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष का प्रतीक है। यह घटना दर्शाती है कि क्षेत्रीय तनाव अभी भी हल नहीं हुआ है और इराक-ईरान के बीच के संबंधों को प्रभावित कर सकता है। इस हमले में 13 नागरिक घायल हुए और कई घरों व वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिससे स्थानीय आबादी में भय और असुरक्षा बढ़ी। सार्वजनिक स्तर पर, यह घटना लोगों को सुरक्षा के प्रति सतर्क बनाती है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संघर्ष समाधान के लिए अधिक सक्रिय कदम उठाने का आग्रह करती है।