राज्य

सऊदी अरब जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 24 अक्टूबर तक निलंबित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सऊदी अरब जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 24 अक्टूबर तक निलंबित

अक्टूबर 17, नई दिल्ली: हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है। मौजूदा हालात को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन बड़े शहरों- जेद्दा, रियाद और दम्माम आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 24 अक्टूबर 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों की सुविधा के लिए कई अहम विकल्पों का ऐलान किया है।

एडवाइजरी के मुताबिक, जिन यात्रियों ने 15 अक्टूबर या उससे पहले टिकट बुक किए हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक बार अपनी यात्रा की तारीख को 10 नवंबर 2026 तक आगे बढ़ा सकते हैं।वहीं, जो यात्री यात्रा रद्द करना चाहते हैं, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा।

इसके अलावा, यात्रियों को खाड़ी देशों (GCC) के दूसरे शहरों से भी फ्लाइट री-बुक करने की छूट दी गई है। एयर इंडिया के यात्री दुबई या दोहा से अपनी उड़ान री-बुक कर सकते हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह का विकल्प चुन सकते हैं।

हालांकि, इन वैकल्पिक एयरपोर्ट तक पहुंचने और वहां के वीजा नियमों की जिम्मेदारी खुद यात्रियों की होगी। यात्रियों की मदद के लिए एयरलाइन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।