राज्य

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की सलाह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की सलाह

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।

दूतावास ने परामर्श में कहा कि स्थानीय नियमों के अनुसार, हवाई हमलों से संबंधित वीडियो बनाना, जानकारी प्रकाशित करना या साझा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। दूतावास ने बताया कि 10 अक्टूबर को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल भारतीय नागरिकों में से दो आईसीयू में, एक हाई डिपेंडेंसी यूनिट में और तीन सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।

इस बीच, रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। दम्माम, जेद्दा और मदीना हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं जारी हैं। भारतीय विमानन कंपनियों ने 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं।

सऊदिया-एयरलाइंस दम्माम, जेद्दा और मदीना से अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित कर रही है। दूतावास ने सऊदी अरब की यात्रा की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों, विशेषकर उमरा के लिए जाने वाले यात्रियों को भी आगाह किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।