सऊदी अरब में सुरक्षा हालात को लेकर भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
16 अक्टूबर, नई दिल्ली: सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिकों को स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर उड़ानें अभी भी निलंबित हैं, जबकि दम्माम, जेद्दा और मदीना से उड़ानें जारी हैं, हालांकि कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है।
एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और इंडिगो ने 17 अक्टूबर तक सऊदी अरब की उड़ानें निलंबित की हैं। दूतावास ने भारतीयों को बहरीन, कुवैत और कतर के जरिए बाहर निकलने के विकल्प पर विचार करने की सलाह दी है। साथ ही मिसाइल और ड्रोन हमलों से जुड़े वीडियो या जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी है।
दूतावास के अनुसार, 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल भारतीयों में दो ICU, एक HDU और तीन सामान्य वार्ड में भर्ती हैं, जबकि एक घायल को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। हाल ही में हूती विद्रोहियों ने रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण हमला कर दिया था।
फाइल फोटो