विदेश

Saudi Arabia: Riyadh Airport के पास Aramco फ्यूल टैंक में लगी आग, इलाके में भारी धुआं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Saudi Arabia: Riyadh Airport के पास Aramco फ्यूल टैंक में लगी आग, इलाके में भारी धुआं

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रहने वाले लोगों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक इलाके से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। एएफपी के एक पत्रकार ने बताया कि अरामको के एक फ्यूल टैंक में आग लगी थी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब फ़्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से एयरपोर्ट पर विमानों के आने में बड़ी दिक्कतों और देरी का पता चला है।

एएफपी ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से कहा कि हमने एयरपोर्ट की तरफ काला धुआं और आग देखी।" इस बीच, Flightradar 24 के डेटा में 5-पॉइंट वाले डिसरप्शन इंडेक्स (रुकावट सूचकांक) में अराइवल डिले इंडेक्स और डिपार्चर डिले इंडेक्स 5 दिखाया गया। Flightradar 24 के अनुसार, वेबसाइट पर 3.5 और 5 के बीच का डिले इंडेक्स लंबी देरी और कई उड़ानों के रद्द होने जैसी बड़ी समस्याओं का संकेत देता है।

यह घटनाक्रम तब हुआ है जब सऊदी अरब ने शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के "दुश्मन की ओर से हवाई हमले के खतरे" की चेतावनी दी और अपनी राजधानी समेत पूरे देश में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। यमन के ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों के साथ हाल ही में तनाव बढ़ने के बाद रियाद में जारी किया गया यह अलर्ट सऊदी राजधानी के लिए अपनी तरह का पहला मामला था।

इसे भी पढ़ें: अब्बास को ना, पेजेश्कियान को हां...फिलिस्तीन पर ट्रंप का खेल, जंग के बीच ईरानी नेता जाएंगे US?

रात भर अलर्ट के बाद एयरपोर्ट के पास काले धुएं का गुबार दिखा रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरों का हवाला देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के पास वाले इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता हुआ देखा गया। धुएं के आगे एयरपोर्ट हाईवे, मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग और दूसरी सुविधाएं दिखाई दे रही थीं। हालांकि, सऊदी सिविल डिफेंस ने रात भर फोन पर अलर्ट भेजकर रियाद और राजधानी के पूर्व में स्थित अल-खर्ज शहर में संभावित खतरे की चेतावनी दी थी। लेकिन शनिवार सुबह 'ऑल-क्लियर' (खतरा टलने का संकेत) जारी कर दिया गया; रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले एक पत्रकार ने धमाकों की आवाज़ सुनी थी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।