सौर ऊर्जा से सुकमा में आया विकास का नया उजाला: सुदूर वनांचल गांवों के रोशन होने से लेकर खेतों की सिंचाई तक जीवन हुआ आसान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छत्तीसगढ़ का सुदूर और संवेदनशील वनांचल जिला सुकमा आज अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में एक नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकताओं और छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (CREDA) के माध्यम से जिले के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का व्यापक विस्तार किया गया है।
अति-संवेदनशील और पथरीले भौगोलिक क्षेत्रों में, जहाँ पारंपरिक बिजली ग्रिड का पहुँचना चुनौतीपूर्ण था, वहाँ सौर ऊर्जा ने विकास का नया सवेरा ला दिया है। घर-घर रोशनी पहुँचाने के साथ-साथ सौर नल-जल योजनाओं और सौर कृषि पंपों ने ग्रामीणों और किसानों के जीवन को सुगम बना दिया है। CREDA की पहल से बदला वनांचल का परिदृश्य सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित और सुदूर इलाकों में सौर ऊर्जा आधारित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर आम नागरिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाया गया है: स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और आश्रम-छात्रावास हुए सुसज्जित सौर ऊर्जा केवल व्यक्तिगत उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है: “अक्षय ऊर्जा से साकार हो रहा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़”: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुकमा जैसे सुदूर अंचल में सौर ऊर्जा का सफल प्रसार ‘सुशासन और समावेशी विकास’ का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी गांव या मजरा अंधेरे में न रहे और हर नागरिक तक विकास की किरणें पहुँचें। सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम हुई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में भी सुकमा जिला एक आदर्श मॉडल पेश कर रहा है।
सुकमा जिले में सौर ऊर्जा के माध्यम से आया यह बदलाव यह साबित करता है कि सही नीतियों और आधुनिक तकनीक से भौगोलिक चुनौतियों पर विजय पाई जा सकती है। क्रेडा की सौर परियोजनाओं ने सुकमा के वनांचल अंचल को आत्मनिर्भरता, समृद्धि और विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ दिया है। The post सौर ऊर्जा से सुकमा में आया विकास का नया उजाला: सुदूर वनांचल गांवों के रोशन होने से लेकर खेतों की सिंचाई तक जीवन हुआ आसान appeared first on See Positive .
📡 स्रोत: NewsData.io