सौरभ चंद्राकर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग - सौरभ चंद्राकर लोकेशन - रायपुर
एंकर। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले में जांच अब एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। इस पूरे सिंडिकेट के प्रमुख आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर की CBI कोर्ट में पेश किया गया। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए सौरभ को दिल्ली से रायपुर लाया गया था।
अब CBI उससे पूछताछ कर इस कथित सट्टा नेटवर्क की परतें खोलना चाहती है। कोर्ट में सौरभ के वकील तुषार गिरी ने उसकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए CBI की कार्रवाई को अवैध बताया और गिरफ्तारी का विरोध किया। वहीं, CBI ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ के लिए 8 दिनों की कस्टोडियल रिमांड मांगी है। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के अधिकारी और वकील भी कोर्ट में मौजूद रहे।
सौरभ की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अब सवाल यह है कि क्या सौरभ की पूछताछ से महादेव सट्टा ऐप के आर्थिक लेन-देन, नेटवर्क और इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में बड़े खुलासे होंगे।
बाइट - तुषार गिरी (वकील सौरभ चंद्राकर)
विओ 2। सौरभ चंद्राकर के गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्य प्रमोटर को विदेश से लाया गया है। अब CBI उससे पूछताछ करेगी, जिससे मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आएंगे। वहीं अमित जोगी द्वारा सौरभ चंद्राकर को हीरो बताए जाने पर सीएम ने कहा कि यह उनकी अपनी सोच है और इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है।
बाइट - विष्णु देव साय (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़)