खेल

सौरव गांगुली की कप्तानी में ऐसी थी टीम इंडिया की सोच, वीरेंद्र सहवाग ने किया खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सौरव गांगुली की कप्तानी में ऐसी थी टीम इंडिया की सोच, वीरेंद्र सहवाग ने किया खुलासा

स्ट्रीमिंग रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने भारत के सफलतम कप्तानों में से एक माने जाने वाले सौरव गांगुली के नेतृत्व में टीम इंडिया की सोच और कार्यशैली के बारे में खुलकर बात की.

पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि गांगुली की कप्तानी में टीम ने निडर और आक्रामक क्रिकेट खेलने की मानसिकता अपनाई, जिसने भारतीय क्रिकेट की नई पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

गांगुली की टीम का फोकस

शो प्रमोशन के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने 'आईएएनएस' से ​​बात करते हुए कहा कि 'दादा' (सौरव गांगुली) के दौर में टीम इंडिया का फोकस विदेशी धरती पर ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने पर था.

हर टीम की अपनी एक सोच या विचारधारा होती है, जिसके तहत वे खेलते हैं.

जब उनसे मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम और सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम की सोच में अंतर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "देखिए, मैं दादा की कप्तानी वाली टीम का हिस्सा था.'

'इसलिए, मैं उस टीम की सोच के बारे में बात कर सकता हूं.

मैं मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हूं, इसलिए मैं उसके बारे में बात नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मुझे उनके और उनके खेलने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं है.

हमारी सोच ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने और विदेशी धरती पर जीत हासिल करने की थी. हमने इस पर काम किया और सौरव गांगुली की कप्तानी में हमने ऐसा करके दिखाया.'

इससे पहले सहवाग ने कहा था कि वह हमेशा आक्रामक होकर नहीं खेलते थे, बल्कि खेल की जरूरत के हिसाब से अपना खेलने का तरीका बदलते रहते थे.

उन्होंने पहले 'आईएएनएस' से ​​कहा था, ऐसा नहीं है कि मैं खेल में हमेशा आक्रामक होकर ही खेलता था. मैं जरूरत पड़ने पर डिफेंसिव होकर भी खेलता था. मैंने मुश्किल हालात का भी सामना किया है.

अपने दौर में सहवाग और सचिन दुनिया की सबसे जबरदस्त ओपनिंग जोड़ी थी और उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया को कई जीत दिलाईं.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); mar

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम की सोच पर वीरेंद्र सहवाग के खुलासे के बारे में बात की गई है। यह विषय भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक के नेतृत्व शैली और टीम के आक्रामक खेल पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गांगुली के समय में भारत ने कई अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल की और नई पहचान बनाई, जो आज भी भारतीय क्रिकेट की रणनीति को प्रभावित करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि क्रिकेट प्रशंसक गांगुली के नेतृत्व के गुणों को समझकर अपनी खेल भावना और टीम वर्क में सुधार कर सकें, तथा युवा ख

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।