मनोरंजन

साउथ एक्टर साई धर्म तेज ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड संग की सगाई, चिरंजीवी से अल्लू अर्जुन तक जश्न में पहुंचे सितारे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
साउथ एक्टर साई धर्म तेज ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड संग की सगाई, चिरंजीवी से अल्लू अर्जुन तक जश्न में पहुंचे सितारे

साउथ एक्टर साई धर्म तेज ने हैदराबाद में अपनी बचपन की दोस्त किरण से सगाई कर ली है.

इस खास मौके पर कोनिडेला और अल्लू परिवार के कई सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए.

सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

खासकर उन ग्रुप फोटोज ने फैंस का ध्यान खींचा है, जिनमें तेलुगु सिनेमा के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं.

साई धर्म तेज ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड संग की सगाई

साई धर्म तेज और किरण ने गुरुवार, 5 नवंबर को हैदराबाद के हिल्टन हैदराबाद जीनोम वैली रिजॉर्ट में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई.

इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की.

सगाई में चिरंजीवी अपनी पत्नी सुरेखा के साथ पहुंचे.

वहीं राम चरण, अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी, वरुण तेज अपनी पत्नी लावण्या त्रिपाठी और अल्लू शिरीष अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ नजर आए.

इसके अलावा नागा बाबू, पद्मजा, निहारिका कोनिडेला, वैष्णव तेज, अल्लू बॉबी और नीला शाह भी इस जश्न का हिस्सा बने. पवन कल्याण के बच्चे अकीरा नंदन और आध्या ने भी समारोह में शिरकत की.

मेगा और अल्लू परिवार के इतने सारे सदस्यों की मौजूदगी ने इस सगाई को खास बना दिया.

राम चरण ने साई धर्म तेज और किरण को दी बधाई

राम चरण ने सगाई की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर साई धर्म तेज और किरण को बधाई दी.

उन्होंने कपल को प्यार और खुशियों से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं दीं.

फोटो सामने आते ही फैंस भी कपल को लगातार बधाई दे रहे हैं और सगाई की तस्वीरें तेलुगु सिनेमा के चाहने वालों के बीच वायरल हो रही हैं.

कब होगी साई धर्म तेज और किरण की शादी?</strong

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।