मनोरंजन

साउथ की ये फिल्में ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार, एक्शन से कॉमेडी तक मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
साउथ की ये फिल्में ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार, एक्शन से कॉमेडी तक मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

इस हफ्ते ओटीटी पर साउथ सिनेमा की कुछ ऐसी फिल्में आने वाली हैं, जिनमें हर तरह की ऑडियंस के लिए कुछ न कुछ है.

कहीं मोहनलाल की बेटी विस्मया का एक्टिंग डेब्यू देखने को मिलेगा, तो कहीं इमोशनल स्टोरी में रवि तेजा का एक्शन. वहीं कॉमेडी और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए भी कमी नहीं हैं.

तो चलिए जानते हैं 18 सितंबर को ओटीटी पर आ रही इन चार फिल्मों में क्या खास है और इन्हें कहां देखा जा सकेगा.

1. थुडक्कम

सबसे पहले बात करते हैं थुडक्कम की.

ये फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसमें दिग्गज मलयालम स्टार मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल लीड रोल में हैं और ये उनका एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम है. साथ ही खुद मोहनलाल भी इस फिल्म का हिस्सा है.

फिल्म में विस्मया एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हैं, जो खुद को अपनी जिंदगी में आई मुश्किलों से निकालने की कोशिश कर रही है.

अगर आपको एक्शन, मार्शल आर्ट्स और एडवेंचर वाली फिल्में अच्छी लगती हैं तो ये फिल्म आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. ये फिल्म 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर पांच भाषाओं में स्ट्रीम होगी.

2. इरुमुडी

मास महाराजा के नाम से फेमस रवि तेजा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया है.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 555% मुनाफा कमाया और अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है.

ये एक पिता और बेटी की इमोशनल स्टोरी है, जिसमें बेटी खो जाती है और पिता सिर्फ एक ऑडियो मैसेज से अपनी बेटी को ढूंढता है.

इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को आप 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी देख सकेंगे.

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/09/16/4a9d0fc396aea71bbac856f1762f5c6917895495054491483_original

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।