राज्य

सावन के आखिरी सोमवार पर बदायूं में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा हाईवे

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सावन के आखिरी सोमवार पर बदायूं में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा हाईवे

बदायूं में सावन के आखिरी सोमवार को लेकर आस्था और भक्ति का सैलाब देखने को मिला। कछला घाट से गंगा जल लेकर लौटे शिवभक्तों के कदम अब नगर के शिवालयों की ओर बढ़ चुके हैं।

रविवार को पूरी रात बरेली मथुरा हाइवे कछला-उझानी से बदांयू, बरेली तक हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।चारों ओर भगवा रंग, हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। डीजे की तेज धुनों पर नाचते-गाते कांवड़ियों के जत्थे आकर्षण का केंद्र बने रहे।

कांवड़ बेड़ों में सजी देवी-देवताओं की झांकियां और शिव-पार्वती के रूप में सजे कलाकार भजनों पर थिरकते दिखाई दिए।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।