सावन मास के अंतिम सोमवार को प्रदेश के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

आज सावन मास का चौथा और अंतिम सोमवार है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक, रूद्राभिषेक और विशेष पूजन कर रहे हैं। अनेक स्थानों पर कांवड़ यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक स्थित प्राचीन ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्हांेंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कांवरियों से भी मुलाकात की।