सावन पूर्णिमा के दिन चावल के 111 दानें व अनार के साथ करें तीन काम, आर्थिक परेशानी होगी दूर

सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को है. इस दिन स्नान, दान, पूजा-पाठ और शिव-लक्ष्मी की आराधना से पुण्य मिलता है. सुबह स्नान करके सफेद वस्त्र धारण करें. इसके बाद एक अनार लेकर उसके 111 दाने निकालें. किसी शिव मंदिर में जाकर ‘ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः ॐ’ मंत्र का जाप करते हुए एक-एक अनार का दाना शिवलिंग पर अर्पित करें.
इस दौरान भगवान शिव से अपनी मनोकामना और आर्थिक परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें.धार्मिक मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं
📡 स्रोत: News18 Hindi