देश

सावन और रक्षाबंधन की छुट्टियों के बाद आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, पर्चा काउंटरों पर लंबी कतारें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सावन और रक्षाबंधन की छुट्टियों के बाद आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, पर्चा काउंटरों पर लंबी कतारें

Agra News: त्यौहार के बाद आगरा के जिला अस्पताल में अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ गई है. पहले सावन और रक्षाबंधन की छुट्टियों के कारण अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही, लेकिन छुट्टियां समाप्त होते ही बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचने लगे.

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. सुबह से ही मरीज अपने परिजनों और तीमारदारों के साथ अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखाई दिए.

भीड़ बढ़ने के कारण पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई मरीजों का कहना है कि उन्हें नंबर आने का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।