राजनीति

‘सवर्ण भी पिछड़े, बर्तन मांजने वाले ब्राह्मण को क्या कहेंगे’:बरेली में बोले सांसद छत्रपाल गंगवार— पिछड़ापन जाति से नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति से तय होता है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘सवर्ण भी पिछड़े, बर्तन मांजने वाले ब्राह्मण को क्या कहेंगे’:बरेली में बोले सांसद छत्रपाल गंगवार— पिछड़ापन जाति से नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति से तय होता है

उत्तर प्रदेश के बरेली में मिशन 2027 की तैयारियों के तहत आयोजित पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में उस वक्त सियासी सरगर्मी बढ़ गई, जब बरेली के भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने पिछड़ेपन की परिभाषा को लेकर बड़ा बयान दे दिया। जीआईसी ऑडिटोरियम में खचाखच भीड़ की उम्मीद के उलट सभागार में सन्नाटा पसरा रहा और महज 40-50 लोग ही मौजूद रहे।

खाली कुर्सियों के सामने पहुंचे सांसद ने मीडिया से बातचीत में सवर्णों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सामाजिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। पिछड़ापन जाति से नहीं, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा है- सांसद छत्रपाल गंगवार सभागार में जुटी नगण्य भीड़ के बीच सांसद छत्रपाल गंगवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बरेली और पूरे उत्तर प्रदेश में 60 से 70 फीसदी आबादी पिछड़े वर्ग की है।

पिछड़ा वर्ग को और मजबूत करना ही हमारा मुख्य मकसद है। लेकिन मैं तो सवर्णों को भी पिछड़ा ही मानता हूं। अगर कोई ब्राह्मण किसी के घर में बर्तन मांजने का काम कर रहा है और उसकी मां-बहन मेहनत कर जीविका चला रही है, तो आर्थिक रूप से उसे क्या कहेंगे?

पिछड़ापन जाति से नहीं, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा है। पिछड़ा समाज चाहे कितने भी ऊंचे पायदान पर पहुंच जाए, लेकिन व्यवस्था में लोगों की सोच पूरी तरह नहीं बदली है।” खाली कुर्सियों पर आयोजकों पर फोड़ा ठीकरा ऑडिटोरियम में भीड़ न जुटने और दिग्गज नेताओं के किनारा करने के सवाल पर सांसद ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि भीड़ जुटाने और व्यवस्था करने का जिम्मा आयोजकों का था।

हमें तो सिर्फ कार्यक्रम में शामिल होने का बुलावा मिला था, इसलिए हम आ गए। बाकी व्यवस्था क्यों गड़बड़ाई, यह वही बता सकते हैं। 2027 में बड़े जनादेश का दावा तमाम अव्यवस्थाओं और खाली सभागार के बीच भी सांसद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज और सरकार की जनहितैषी नीतियों की बदौलत जनता 2027 के चुनाव में भाजपा को 2017 से भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ जनादेश देकर दोबारा सरकार बनाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।