विदेश

SBI ने अमेरिका के टेक्सास में खोली पहली ब्रांच, भारतीय ग्राहकों को होगा फायदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SBI ने अमेरिका के टेक्सास में खोली पहली ब्रांच, भारतीय ग्राहकों को होगा फायदा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अमेरिका में अपना कारोबार बढ़ाते हुए टेक्सास के फ्रिस्को शहर में नई शाखा शुरू की है.

यह शाखा SBI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कैलिफोर्निया) ने खोली है.

इसके साथ ही कंपनी ने कैलिफोर्निया से बाहर पहली बार अपनी फिजिकल ब्रांच का विस्तार किया है.

इस नई शाखा के खुलने के बाद अमेरिका में इस सहायक कंपनी के बैंकिंग केंद्रों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है.

नई शाखा का उद्घाटन SBI समूह के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने किया.

इस मौके पर ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ और फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल भी मौजूद रहे.

बड़ी बात यह है कि इस नई ब्रांच से खासतौर पर उत्तरी टेक्सास में रहने वाले भारतीयों, कारोबारियों और कंपनियों को बैंकिंग सेवाएं मिलने में आसानी होगी.

ग्राहकों को मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं?

फ्रिस्को की नई शाखा में ग्राहकों को पर्सनल और बैंकिंग से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध होंगी.

इनमें बचत और जमा खाते, कारोबार के लिए कर्ज और विदेश में पैसे भेजने की सुविधा शामिल है.

इन सेवाओं का फायदा खासतौर उत्तरी टेक्सास में रहने वाले आम लोगों, पेशेवरों, उद्यमियों और कंपनियों को मिल सकता है.

भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने कहा कि यह शाखा भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी.

साथ ही उत्तरी टेक्सास में तेजी से बढ़ रहे भारतीय समुदाय को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने में भी इसकी भूमिका अहम होगी.

अमेरिका में SBI की कितनी शाखाएं हैं?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कैलिफोर्निया) के आठ केंद्रों के अलावा SBI की अमेरिका में अन्य जगहों पर भी मौजूदगी है. बैंक न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिल्स में भी फूल-सर्विस बैंकिंग शाखाएं चलाता है.

इसके अलावा वॉशिंगटन में उसका प्रतिनिधि कार्यालय भी है.

एक महीने में कितने ज्यादा चढ़े SBI के शेयर?

इस बी

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।