व्यापार

SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

SBI Cash Withdrawal Rules: अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और आप महीने में कई बार कैश निकालते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूर है.

बैंक ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए नकदी निकासी से जुड़े नियमों में एक अहम बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू कर दिए जाएंगे. इस नए नियम के बाद एक महीने में तय संख्या से ज्यादा कैश निकालने पर आपको शुल्क देना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

1 अक्टूबर क्या बदल जाएगा? नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. जिसके बाद BSBD खाते से हर महीने पहली चार नकद निकासी मुफ्त रहेंगी.

ऐसे में अगर आप एक महीने में तय संख्या से ज्यादा कैश निकालते हैं, तो आपको 15 रुपये का चार्ज देना पड़ सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि 15 रुपये के चार्ज पर लागू GST भी देना होगा. खास बात यह है कि इन नए नियमों में डिजिटल लेनदेन को चार मुफ्त निकासी की गणना से बाहर रखने वाली व्यवस्था हटा दी गई है.

Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल क्या है BSBD अकाउंट?

BSBD यानी बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट खासकर उन लोगों के बनाया गया है, जो बिना ज्यादा चार्ज के बचत खाता की शुरुआत करना चाहते हैं. इस खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होती है. SBI BSBD खाते की क्या हैं खासियतें? खाताधारक को बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड दिया जाता है.

इस कार्ड पर वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज नहीं लगता. इस खाते से शाखा या ATM के जरिए पैसे निकाल सकते हैं. इस खाते में चेकबुक की सुविधा मौजूद नहीं होती. NEFT और RTGS जैसे इलेक्

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।