SBI ने साइबर सुरक्षा को लेकर ग्राहकों से की सतर्क रहने की अपील
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
23 अक्टूबर, नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने हालिया साइबर हमले में 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने के मामले में अहम अपडेट जारी किया है। बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा कर इस घटना से प्रभावित ग्राहकों को दी गई सूचना की जानकारी दी है।
SBI के अनुसार, साइबर घटना से प्रभावित सभी ग्राहकों को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए व्यक्तिगत रूप से सूचित कर दिया गया है। बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए दोहराया है कि उनके खातों में जमा राशि और फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस घटना के मद्देनजर SBI ने ग्राहकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की है। बैंक ने सभी खाताधारकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने की सलाह दी है।
SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपना OTP, PIN या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साथ ही, संदिग्ध कॉल, मैसेज और ईमेल को लेकर सतर्क रहें, ताकि साइबर धोखाधड़ी के जोखिम से बचा जा सके।