SC ने दिया था फ्री हैंड, फिर भी भोपाल नगर निगम की रहवासी इलाकों में सीलिंग अटकी, दोबारा खुलीं सील दुकानें

Bhopal News: भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे कारोबार के खिलाफ नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई फिर अटक गई है. 7,512 नोटिसों में से 750 के ड्यूरेशन खत्म होने के बावजूद एक भी प्रतिष्ठान सील नहीं हुआ. अब निगम सभी नोटिसों की अवधि पूरी होने का इंतजार कर रहा है, जबकि 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP