देश

SC में केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बताया

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SC में केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बताया

अगस्त 19, नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। SG तुषार मेहता ने कहा कि NTA में पेपर लीक रोकने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

व्यवस्था के तहत पहले 500 सवालों का प्रश्न बैंक बनाया जाता है, फिर उनमें से अलग-अलग टीमें 4 पेपर तैयार करती हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर जनरल उनमें से 2 पेपर चुनते हैं, इसलिए आखिरी समय तक किसी को पता नहीं होता कि कौन-सा पेपर परीक्षा में आएगा।SG मेहता ने बताया कि चुने गए पेपर सीलबंद डिब्बे में कड़ी सुरक्षा के बीच अधिकृत प्रिंटिंग प्रेस भेजे जाते हैं। जहां CCTV और CISF द्वारा निगरानी की जाती है।

इतना ही नहीं पेपर खोलने के लिए डिजिटल कोड इस्तेमाल होता है। प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों को भी यह नहीं पता होता कि वे किस परीक्षा का पेपर छाप रहे हैं। इसके अलावा, अलग-अलग प्रश्नपत्रों में प्रश्नों और उत्तरों का क्रम भी बदल दिया जाता है, ताकि नकल या पेपर लीक की संभावना कम हो। सोर्स- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।