देश

SC ने केंद्र सरकार टोटलाइजर सिस्टम शुरू करने पर मांगी राय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

सितंबर 01, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि EVM में डाले गए वोटों की गिनती के लिए "टोटलाइज़र" सिस्टम शुरू करने पर उसकी क्या राय है।

टोटलाइज़र सिस्टम में कई EVM के वोटों को एक साथ जोड़कर गिना जा सकता है यानि अलग-अलग बूथ का रिजल्ट तुरंत पता नहीं चलेगा, बल्कि कई बूथों के वोट मिलाकर एक साथ गिने जाएंगे। इससे किसी उम्मीदवार के लिए यह पता लगाना मुश्किल होगा कि किस इलाके या बूथ के लोगों ने उसे कितना वोट दिया।

कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा है कि क्या टोटलाइज़र सिस्टम लागू करने में कोई कानूनी या व्यावहारिक परेशानी है। इसे लागू करने से कोई नकारात्मक असर तो नहीं पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वचन आयोग से भी इस बारे में अपना प्रस्ताव देने को कहा है। फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।