देश

SC पहुंचे तरुण तेजपाल, यौन उत्पीड़न मामले में दोषसिद्धि को दी चुनौती

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SC पहुंचे तरुण तेजपाल, यौन उत्पीड़न मामले में दोषसिद्धि को दी चुनौती

अगस्त 20, नई दिल्ली: 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में पत्रकार और तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल ने अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तेजपाल ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 6 अगस्त के फैसले को चुनौती देते हुए अधिवक्ता आदित्य समद्दार के माध्यम से अपील दाखिल की है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें तेजपाल को पांच साल पहले बरी कर दिया गया था।हाईकोर्ट ने तेजपाल को बलात्कार का दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इस बीच, गोवा सरकार भी तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है।

सरकार ने याचिका में 10 साल की सजा को अपराध की गंभीरता के अनुपात में बेहद कम बताते हुए आजीवन कारावास की मांग की है। यह मामला 2013 का है, जब गोवा में तहलका पत्रिका के एक कार्यक्रम के दौरान होटल की लिफ्ट में तेजपाल पर अपनी कनिष्ठ सहकर्मी से बलात्कार का आरोप लगा था। फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।