SC में संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुनवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 08, नई दिल्ली: संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस मामले में एक सितंबर को भी सुनवाई होनी थी जिसे टालकर अगली सुनवाई के लिए 8 सितंबर यानी आज की तारीख तय की गयी थी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी और जामा मस्जिद ट्रस्ट ने इस मामले में अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं।सुप्रीम कोर्ट ने पहले दोनों पक्षों को आपसी सहमति से एक ही याचिका के जरिए सुनवाई कराने का सुझाव दिया था।
हालांकि, दोनों पक्ष इस पर सहमत नहीं हुए। दरअसल, यह मामला संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर है। निचली अदालत ने शाही जामा मस्जिद का कोर्ट कमिश्नर सर्वे कराने का आदेश दिया था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के इसी फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)