देश

SC ने तरुण तेजपाल को 2 हफ्ते में सरेंडर करने को कहा

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SC ने तरुण तेजपाल को 2 हफ्ते में सरेंडर करने को कहा

अगस्त 25, नई दिल्ली: यौन शोषण के मामले में दोषी करार तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल को दो हफ्ते में सरेंडर करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तेजपाल अगर सरेंडर कर देते है तो कोर्ट 22 सितंबर को सुनवाई करेगा।

तरुण तेजपाल को 2013 के यौन शोषण मामले में 6 अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। फोटो- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।