विदेश

SCO में होगा पीएम मोदी और शहबाज शरीफ का आमना-सामना, क्या कोई कॉमन मीटिंग होगी? 3 प्रोटकॉल में छुपा जवाब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
SCO में होगा पीएम मोदी और शहबाज शरीफ का आमना-सामना, क्या कोई कॉमन मीटिंग होगी? 3 प्रोटकॉल में छुपा जवाब

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन चल रहा है. इस महामंच पर पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ दोनों मौजूद हैं. इसके बाद से ही दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी काफी बिजी हैं. वे आर्मेनिया, ईरान और रूस के बड़े नेताओं के साथ बैक-टू-बैक मीटिंग्स कर रहे हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तान के साथ किसी भी ऑफिशियल मीटिंग का कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. भारत का रुख हमेशा से साफ रहा है, ‘आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते’.

इसी वजह से दोनों के बीच कोई औपचारिक बैठक होने का चांस लगभग शून्य है. हालांकि, सम्मेलन के प्रोटोकॉल, ग्रुप फोटो और डिनर के दौरान दोनों नेताओं का आमना-सामना जरूर हो सकता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।