सेब के फूल पर मौसम की मार, बारिश, ओलावृष्टि और ठंड से नुकसान

अगस्त 31, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के लिए इस साल का मौसम आसान नहीं रहा। कई इलाकों में फूल आने के समय बारिश, ओलावृष्टि और ठंड ने फसल को नुकसान पहुंचाया। इसका असर अब सेब के उत्पादन पर साफ दिखाई दे रहा है। कई बागों में फल उम्मीद से काफी कम आए हैं।
दूसरी तरफ मजदूरी, खाद, दवाइयों, पैकिंग और ढुलाई का खर्च बढ़ने से किसानों की कमाई पर भी दबाव बढ़ गया है। हालांकि, अच्छी क्लाविटी वाले सेब को शिमला की ढल्ली मंडी में 20 किलो की पेटी के लिए करीब 3,000 से 3,500 रुपये तक का भाव मिल रहा है।
किसानों के लिए यह भाव फिलहाल संतोषजनक है, लेकिन उनका कहना है कि बढ़ते खर्च को देखते हुए लंबे समय तक अच्छे और स्थिर भाव मिलना जरूरी है।सेब की फसल के लिए फूल आने का समय बेहद अहम होता है। इसी दौरान इस साल मौसम बार-बार बदला। कई जगह बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और ठंड पड़ने से पेड़ों के फूल खराब हो गए।
इसका सीधा असर फल बनने पर पड़ा। एक रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में बागों में अच्छी फसल की उम्मीद थी। लेकिन मौसम खराब होने के बाद कई पेड़ों पर फल कम लगे. निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में नुकसान ज्यादा देखने को मिला है। हालांकि कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फसल की स्थिति बेहतर बताई जा रही। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर