राज्य

सीहोर को मिलेगी 4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सीसी सड़क की सौगात, 44 करोड़ रुपये की परियोजना को CM मोहन यादव की मंजूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सीहोर को मिलेगी 4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सीसी सड़क की सौगात, 44 करोड़ रुपये की परियोजना को CM मोहन यादव की मंजूरी

इंदौर नाके से रेलवे स्टेशन ब्रिज तक बनेगी सड़क, लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया;

जाम और जर्जर सड़क की समस्या से मिलेगी राहत।

सीहोर, नवंबर 3: जिले में इंदौर नाके से गणेश मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन ब्रिज तक करीब चार किलोमीटर लंबी फोरलेन सीसी सड़क बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर 44 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण और विद्युतीकरण कार्य को स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग ने परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह सड़क भूतेश्वर महादेव मंदिर, मठ मंदिर, गणेश मंदिर चौराहा, शुगर फैक्ट्री चौराहा और लुनिया चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों रहवासियों के साथ मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही जर्जर सड़क, गड्ढों और यातायात जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

-------- बाइट नैना दुबे – कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, सीहोर

बाइट स्थानीय निवासी सीहोर बाइट स्थानीय निवासी सीहोर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।