सेज फाल्कन की 10 विकेट से शानदार जीत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ विमेंस प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में सेज फाल्कन ने 4 स्क्वायर वारियर्स को 10 विकेट से हरा दिया। सेज फाल्कन की जीत में गेंदबाज सोनाली और अर्चना देवी ने अहम भूमिका निभाई।पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 स्क्वायर वारियर्स की पूरी टीम सिर्फ 42 रन पर आउट हो गई। तान्या सिंह ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। सेज फाल्कन की ओर से सोनाली और अर्चना देवी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अर्चना यादव को एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए सेज फाल्कन ने बिना कोई विकेट गंवाए 11.1 ओवर में 46 रन बनाकर मैच जीत लिया। शर्गुन यादव ने नाबाद 16 और आरजू सिंह ने नाबाद 25 रन बनाए।