सेल के निदेशक टी.एन. नटराजन ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा

दुर्ग, 22 अगस्त 2026 भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल के निदेशक टी.एन. नटराजन ने आज भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा कर प्रमुख उत्पादन इकाइयों के परिचालन प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वायर रॉड मिल और यूनिवर्सल रेल मिल में उत्पादकता सुधार पर विशेष जोर दिया।
बीएसपी के निदेशक चित्तरंजन महापात्र ने श्री नटराजन को संयंत्र भ्रमण के दौरान आवश्यक सुरक्षा निर्देशों और सावधानियों से अवगत कराया।