सेल्फ हेल्प किताबों से:अपनी काबिलियत का सही इस्तेमाल है असली सफलता
किताबों से जानिए, जब कोई समस्या सामने आए तो कैसे एक छोटा कदम आपको आगे बढ़ा सकता है? जो काम अभी सामने है उसे पूरे मन से करें बड़ा बनने का मतलब यह नहीं है कि दुनिया आपका नाम जाने। असली सफलता तब है, जब आप अपनी काबिलियत का सही इस्तेमाल करते हैं।
जो काम आज आपके सामने है, उसे ईमानदारी और मेहनत से करना ही आगे बढ़ने का पहला कदम है। मौका उसी काम में छिपा है। (द साइंस ऑफ बीइंग ग्रेट -वॉलेस डी वॉटल्स) अपनी मौजूदा ताकत को पहचानना जरूरी है अपने आसपास ध्यान से देखें। आपके पास कौन-सा हुनर है? आपको क्या आता है? आपके पास कौन-से अवसर हैं?
इन्हीं चीजों से आगे बढ़ने का रास्ता निकलता है। जिंदगी में बदलाव जरूरी है, लेकिन उससे पहले अपनी मौजूदा ताकत को पहचानना जरूरी है। शुरुआत करना अहम है। (एकर्स ऑफ डायमंड्स -रसेल कॉनवेल) मुश्किल वक्त में कुछ चुनाव करने ही पड़ते हैं अगर हम जिंदगी की हर परेशानी को बड़ा समझने लगें, तो मन जल्दी थक जाता है।
मुश्किल समय में हमारे पास कुछ चीजों का चुनाव होता है। हम कैसे सोचेंगे, क्या बोलेंगे और अगला कदम क्या उठाएंगे। जब कोई समस्या सामने आए, तो एक छोटा कदम आपको आगे बढ़ा सकता है। (द गेम ऑफ लाइफ एंड हाऊ -फ्लोरेंस स्कोवेल शिन) हर दिन एक छोटा कदम सही दिशा में बढ़ाएं बड़ा बदलाव हमेशा किसी बड़े फैसले से नहीं आता।
रोज किए गए छोटे-छोटे काम भी समय के साथ बड़ा परिणाम देते हैं। रोज थोड़ा सीखना, मेहनत करना, बचत करना या खुद को बेहतर बनाना जीवन की दिशा बदल सकता है। हर दिन एक छोटा कदम सही दिशा में बढ़ाते रहें। छोटी कोशिशें जारी रखें। (द स्लाइट एज- जेफ ओल्सन)
📡 स्रोत: NewsData.io