सेमीकॉन 2026 का समापन, 40 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 20, नई दिल्ली: यशोभूमि में आयोजित तीन दिवसीय सेमीकॉन 2026 का समापन हो गया। 17 से 19 सितंबर तक चले इस आयोजन में 7 अरब डॉलर से ज्यादा की निवेश प्रतिबद्धताएं सामने आईं। साथ ही 50 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए और भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को गति देने के लिए रोडमैप तैयार किया गया।सेमीकॉन 2026 में भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को लेकर वैश्विक भरोसा भी देखने को मिला।
सम्मेलन की पृष्ठभूमि 16 सितंबर को आयोजित हाई लेवल राउंडटेबल से तैयार हुई, जिसमें दुनिया की प्रमुख चिप कंपनियों और भारतीय टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया।राउंडटेबल में वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत और अधिक भरोसेमंद बनाने में भारत की भूमिका पर चर्चा हुई। सेमीकंडक्टर क्षेत्र को ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए भी अहम माना जा रहा है।आयोजन में 40 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी रही, जबकि 600 से ज्यादा प्रदर्शकों और 300 से अधिक ग्लोबल CXO ने हिस्सा लिया।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में राज्यों की भूमिका भी प्रमुख रही। 12 राज्यों ने अपने-अपने पवेलियन के जरिए निवेशकों के सामने अपनी औद्योगिक नीतियों और सुविधाओं को प्रस्तुत किया।भारत का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करना है। सेमीकॉन 2.0 के पूरा होने तक भारत में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कुल निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।इसके साथ ही देश में 7 कमर्शियल फैब प्लांट और एक दर्जन से अधिक पैकेजिंग एवं टेस्टिंग यूनिट्स स्थापित करने की योजना है।
सेमीकॉन 2026 के दौरान हुए निवेश प्रस्ताव और रणनीतिक समझौते इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर सामने आए हैं।
FILE PHOTO