सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ का उद्घाटन
Date- 18 2026, Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इससे भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में दी गई।
17 से 19 सितंबर तक होगा आयोजन
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगी। इसका आयोजन मंत्रालय के तहत ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ (आईएसएम) और ग्लोबल इंडस्ट्री एसोसिएशन एसईएमआई संयुक्त रूप से कर रहे हैं।