सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश के लिए MP में अपार संभावनाएं: CM मोहन यादव, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को निवेशक सम्मेलन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को यशोभूमि, द्वारका में आयोजित सेमीकॉन इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। सेमीकंडक्टर, चिप डिजाइनिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।डॉ.
यादव ने पारस सेमीकंडक्टर्स, थॉमसन सेमीकंडक्टर्स, स्प्रिन्टोनिक्स एआई, एनएक्सपी इंडिया, मार्वल सेमीकंडक्टर्स, एलएंडटी सेमीकंडक्टर्स और स्वदेश आईसी सेमीकंडक्टर्स सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री ग्रुप (आईएसआईजी) के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में जापान, कोरिया और अमेरिका की कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। उन्होंने जापानी प्रतिनिधियों के साथ भी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संभावित सहयोग को लेकर चर्चा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चिप डिजाइनिंग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
उन्होंने मोहाली चिप डिजाइनिंग पवेलियन और स्वीडिश पवेलियन का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया-2026 वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के साथ संवाद और सहयोग का महत्वपूर्ण मंच है। मध्यप्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं और उपलब्ध संसाधनों के साथ इस क्षेत्र में नई साझेदारियों के लिए तैयार है।
--
इंदौर में होगा निवेशक सम्मेलन
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 23 और 24 अक्टूबर को इंदौर में बड़ा निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों और राज्य की नीतियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए अनुकूल नीतियां, पर्याप्त लैंड बैंक और स्किल डेवलपमेंट की संभावनाएं मौजूद हैं।
सेमीकंडक्टर सेक्टर के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया में इस क्षेत्र के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य सरकार देश-विदेश के निवेशकों के साथ लगातार संवाद कर रही है और सेमीकंडक्टर सेक्टर में मध्यप्रदेश की भूमिका बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-----
Key Points
सेमीकॉन इंडिया-2026 में सीएम मोहन यादव ने कंपनियों से किया संवाद
सेमीकंडक्टर, चिप डिजाइनिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स में निवेश पर चर्चा
जापान, कोरिया, अमेरिका और स्वीडन के प्रतिनिधियों से मुलाकात
मध्यप्रदेश पवेलियन का किया भ्रमण
निवेशकों को प्रदेश की नीतियों और संभावनाओं की जानकारी
23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा बड़ा निवेशक सम्मेलन
युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसरों पर जोर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के लिए मध्यप्रदेश को अपार संभावनाएँ दिखाते हुए डॉ. मोहन यादव ने सेमीकॉन इंडिया-2026 में पवेलियन का भ्रमण किया। यह विषय बताता है कि राज्य सरकार ने इस उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सेमीकंडक्टर उद्योग भारत के डिजिटल भविष्य के लिए अहम है और मध्यप्रदेश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में शामिल कर सकता है। यदि निवेश बढ़ता है तो रोजगार सृजन, कौशल विकास और औद्योगिक आधार मजबूत होंगे, जिससे आम जनत