व्यापार

सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार (5 नवंबर, 2026) को स्वदेशी रूप से विकसित अर्ध-बैलिस्टिक (Quasi Ballistic) प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है.

प्रलय मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के पास डॉ.

एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से गुरुवार को सुबह 11:10 बजे किया गया. चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज की तरफ से तैनात विभिन्न रेंज उपकरणों की ओर से कैप्चर किए गए परीक्षण डेटा से यह पुष्टि हुई कि सभी परीक्षण उद्देश्य पूरी तरह से सफल हुए.

DRDO की तरफ से स्वदेशी रूप से विकसित की गई यह प्रलय क्वाजी-बैलिस्टिक मिसाइल कम दूरी की सतह से सतह यानी Surface to Surface पर मार करने वाली मिसाइल है.

इसका भार वहन क्षमता 500 से 1,000 किलोग्राम है.

प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रलय मिसाइल के सफल परीक्षण को लेकर बधाई दी है.

उन्होंने X प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, DRDO ने आज सुबह 11:10 बजे ओडिशा तट के पास स्वदेशी मिसाइल प्रलय का सफल उड़ान परीक्षण किया. यह परीक्षण यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल के तहत किया गया.

DRDO successfully conducted the flight test of the indigenously developed Pralay Missile off the coast of Odisha today at 1110 hrs.

The test was conducted as part of user evaluation trials and successfully met all the stipulated objectives, as validated by data captured through various range instruments.

This successful trial marks another significant milestone in strengthening India s indigenous defence capabilities.

Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 5, 2026

<script src="https://platform.x.com/widgets.js" async="" char

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।