राज्य

सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर रीवा की बेटी का सम्मान, पूरे विंध्य को आयुषी पर गर्व: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर रीवा की बेटी का सम्मान, पूरे विंध्य को आयुषी पर गर्व: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आयुषी वर्मा को दी शुभकामनाएं, कहा - सैन्य सेवा में नई ऊंचाइयां हासिल कर रोशन करेंगी विंध्य का नाम

रीवा, 6 सितंबर। रीवा की बेटी आयुषी वर्मा के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर सिंधु भवन में सामाजिक संगठनों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आयुषी को सम्मानित कर सैन्य सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा आयुषी के माता-पिता और परिजन मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुषी वर्मा की सफलता केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे रीवा और विंध्य अंचल के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि विंध्य की माटी ने देश की सुरक्षा और सेवा के लिए अनेक प्रतिभाओं को जन्म दिया है। आयुषी ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं।

आयुषी की उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए मजबूती और स्वतंत्र निर्णय लेने का अवसर मिला है, जिससे सैनिकों का मनोबल बढ़ा है।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद असम में पदस्थापित होने जा रहीं लेफ्टिनेंट आयुषी वर्मा के उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना करते हुए उप मुख्यमंत्री ने भगवान महामृत्युंजय से उनके लिए प्रार्थना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयुषी सैन्य सेवा में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर रीवा और विंध्य का नाम रोशन करेंगी।

आयुषी वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 24 हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने टेक्निकल शाखा में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से रीवा के साथ पूरे मध्यप्रदेश को गौरव मिला है। आयुषी ने अपनी स्कूली शिक्षा रीवा के एक निजी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की।

उनके पिता शिक्षक हैं। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सेना में जाकर देश की सेवा करने का लक्ष्य तय कर लिया था। अपनी सफलता पर आयुषी ने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आयुषी वर्मा के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर रीवा की बेटी को सम्मानित किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुभकामनाएँ दीं। यह घटना रीवा के क्षेत्र में सैन्य सेवा की नई ऊँचाई को दर्शाती है और स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सामान्य परिवारों के बच्चे भी राष्ट्रीय रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे आम जनता में गर्व और प्रेरणा की भावना जागृत होगी, जिससे युवाओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।