सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से नेपाल की राजधानी काठमांडू में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बैठक की आधिकारिक जानकारी साझा की है.गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बालेन शाह के पास वर्तमान में नेपाल के रक्षा मंत्रालय का प्रभार है. वहीं भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ, नेपाली सेना के मानद जनरल भी हैं.
आर्मी चीफ को नेपाली सेना के मानद की उपाधि
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को काठमांडू में एक विशेष समारोह के दौरान भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की थी. ऐसे में प्रधानमंत्री बालेन शाह व जनरल धीरज सेठ के बीच हुई यह मुलाकात और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है.इस बातचीत में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विषय विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा.
माना जा रहा है कि बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. दोनों पक्षों ने मौजूदा रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर भी चर्चा की.दरअसल, भारत-नेपाल के बीच लंबे समय से चली आ रही सैन्य परंपरा के तहत दोनों देश एक दूसरे के सेना प्रमुखों को अपनी अपनी सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान करते हैं. यह परंपरा दोनों देशों के बीच गहरे सैन्य संबंधों और आपसी विश्वास का प्रतीक मानी जाती है.
आर्मी चीफ ने किया नेपाली सेना कमांड एंड स्टाफ का दौरा
सेना प्रमुख धीरज सेठ ने मंगलवार को शिवपुरी स्थित नेपाली सेना कमांड एंड स्टाफ कॉलेज का भी दौरा किया. वहां उन्होंने संस्थान के शिक्षकों और प्रशिक्षण ले रहे छात्र अधिकारियों के साथ बातचीत की. इस दौर
📡 स्रोत: ABP Live